बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी में बढ़ी चार सौ सीटें
मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर। रेलवे ने 15201/02 बगहा-पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस के भीड़ को देखते हुए उसकी क्षमता में वृद्धि की है। यह ट्रेन अब 16 बोगियों के साथ चलेगी। चार बोगियां बढ़ाई गई हैं। इससे कम से कम चार सौ सीटों की वृद्धि होगी। इसका चंपारण और तिरहुत के दैनिक यात्रियों को लाभ मिलेगा। नई रैक संरचना के साथ 18 मई से इसका परिचालन किया जाएगा। पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोमवार को इसकी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.