बगहा, मार्च 6 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। 75 दिन से अधिक समय तक दाखिल खारिज के आवेदन लंबित रखने के मामले में अंचल बगहा दो के सीओ व राजस्व पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर जिला पदाधिकारी की निर्देश पर अपर समाहर्ता ने अंचल बगहा दो के दोनों ही अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है। स्पष्टीकरण में अपर समाहर्ता के द्वारा बताया गया की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अंचल बगहा दो में दाखिल खारिज के 853 आवेदन लंबित है। ये आवेदन 75 दिनों से अधिक समय तक लंबित रखे गए हैं। जिस पर जिला पदाधिकारी के द्वारा नाराजगी व्यक्त किया गया। साथ ही साथ दोनों ही अधिकारियों से जवाब तलब करने को लेकर निर्देशित किया गया था। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता के द्वारा अंचल बगहा दो के सीओ मोहम्मद वसीम अकरम व राजस्व पदाधिकारी रवि कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.