बगहा, जून 17 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि । यूरिया की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कृषि विभाग की पहल पर बगहा दो प्रखंड के 13 पैक्स गोदामों में यूरिया की खेप पहुंचा दी गई है। प्रत्येक पैक्स को 200-200 बैग यूरिया उपलब्ध कराया गया है, जिससे किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि ढोलबजवा लक्ष्मीपुर, महुआवा कटहरवा, भड़ई, सेमरा कटकुईया, जिमरी नौतनवा, चमवलिया, संतपुर सोहरिया, बकुली पचगांवा, यमुनापुर टड़वलिया, बैरागी सोनवर्षा, हरनाटांड, देवरिया तरुअनवा तथा बिनवलिया पैक्स गोदामों पर यूरिया उपलब्ध करा दी गई है। किसानों को सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित पैक्स से खाद का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बगहा दो के 13 पैक्सों में पहुंची यूरिया की खेप इधर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश...