बगहा, मार्च 19 -- बगहा रेलवे ढाला स्थित स्टेशन चौक बगहा का सबसे प्रमुख चौराहा है। इसके आसपास बसे प्रमुख बाजारों के दुकानों पर रेलवे के फैसले से संटक गहरा गया है। यह चौराहा केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि बगहा अनुमंडल की आर्थिक रीढ़ है। कपड़ा मंडी, प्रसिद्ध मीना बाजार, सब्जी मंडी और सर्राफा बाजार जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्र इसी चौक के इर्द-गिर्द सिमटे हुए हैं। पिछले पांच दशकों से यहाँ हजारों व्यवसायी अपनी आजीविका चला रहे हैं, लेकिन हाल ही में समपार संख्या 50 सी पर निर्मित रेल ओवर ब्रिज अब इन दुकानदारों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा ओवरब्रिज निर्माण के पश्चात अब रेलवे गुमटी को स्थायी रूप से बंद करने की कवायद तेज कर दी गई है। स्थानीय व्यापारियों के लिए यह निर्णय किसी 'डेथ वारंट' से कम नहीं है। व्यवसायियों का तर्क है कि यदि गु...