बगहा, मार्च 27 -- बगहा, हमारे संवाददाता। एनएच 727 से लेकर संजीव ठाकुर के घर तक नगर के वार्ड दो मे नाला व सड़क का निर्माण होना है। जिसमें नाला का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य करा रहे संवेदक के द्वारा निर्माण में काफी गड़बड़ी बरती जा रही है। लोकल बालू व खराब क्वालिटी के ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे लोगो में इस बात का डर है कि पहले की ही तरह यह नाला भी छह माह भी बमुश्किल चल पाएगा। इस बात को लेकर स्थानीय लोगो में रोष बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगो ने नगर परिषद के अधिकारियों से इस दिशा में कार्रवाई कर गुणवत्तापूर्ण काम करवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे नाले की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मोहल्ले के निवासियों ने बताया...