बगहा, मई 30 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा के युवा सागर सलवान मॉडलिंग के क्षेत्र में लगातार जिला स्तर पर अपनी कामयाबी का परचम लहराते हुए अब राज्य स्तर पर विजय हासिल कर बगहा का नाम रौशन किया है। राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा स्थित होटल क्लार्क इन में आयोजित आई ग्लैम बिहार पेजेंट 2026 के बारहवें एडिशन 2026 का ग्रैंड फिनाले भव्य और आकर्षक माहौल में एक साथ कई प्रतिभाशाली युवाओं ने भाग लिए जिसमें सागर सलवान एक साथ दो अलग - अलग प्रतिभा में बेहतर प्रदर्शन कर बड़ी मुकाम हासिल किया। सागर सलवान को सबटाइटल मि. वजिनरी से भी नवाजा गया। सागर सलवान के पिता प्रमोद सलवान बगहा तिरुपति शुगर्स मिल में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और यही से सागर सलवान को उसके प्रोफेशन को भरपूर समर्थन करते हुए पुत्र को बिहार स्तर पर विजेता बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है। स...