बगहा, जून 13 -- ​बगहा। बगहा-2 के बिस्कोमान में शुक्रवार को संगीन के साये में यूरिया का वितरण शुरू किया गया। यहां भोर में चार बजे से ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। किसानों की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। बिस्कोमान पर लाठीधारी व आर्म्सधारी पुलिस बल की मौजूदगी में किसानों के बीच यूरिया का वितरण शुरू किया गया है। ​यूरिया को लेकर सैकड़ों की संख्या में किसान भोर के चार बजे से ही बिस्कोमान केंद्र पर जुटने शुरू हो गए थे। सुबह होते-होते केंद्र के बाहर किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिसमें महिला किसान भी शामिल थीं। ​किसानों की भीड़ और हंगामे की आशंका को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यह भी पढ़ें- उर्वरक नहीं मिलने पर किसानों का वी-पैक्स...