गोपालगंज, अप्रैल 5 -- भोरे। एक संवाददाता प्रखंड के बगहवा मिश्रा रोगी के टोला में रविवार की शाम अचानक लगी आग से तीन ग्रामीणों की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। जबकि खूंटे से बंधी एक गाय की झुलसकर मौत हो गई। इस अगलगी में झोपड़ियों में रखे लाखों रुपए के अनाज, कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। बाद में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। सूचना की सूचना पर पहुंचे बीडीओ दिनेश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। इस घटना में गांव के चंद्रिका राम, हरीलाल राम और रामप्रवेश राम की झोपड़ियां जली है। जबकि चंद्रिका राम की एक गाय की मौत जलकर हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.