फतेहपुर, फरवरी 23 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में रविवार रात दलित युवक के बगल से निकलने पर छू जाने पर दूसरी जाति के लोगों ने पीट दिया। बीच बचाव करने पहुंची घर की महिलाओं को भी पीट दिया। हमले में दलित युवक का सिर फूट गया है। रात में ही घायल थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने सुबह आने की बात कह कर टरका दिया। सोमवार सुबह से पीड़ित पक्ष थाने में बैठा रहा। देर शाम तक पुलिस ने पुलिस ने जांच की बात कह केस दर्ज नहीं किया था। गांव निवासी संदीप वाल्मीकि ने बताया कि रविवार रात वह अपने घर की ओर पैदल आ रहा था। बीच रास्ते गांव के ही एक युवक निकले। बगल से निकलने में गलती से उनका शरीर छू गया। जिस पर वह आग बबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरु कर दी। घर पहुंचा तो वहां आकर साथियों सहित लाठी डंडो से हमला कर सिर फोड़ दिया। तब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.