मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। साइबर थाने की पुलिस ने शहर के बगलमुखी मंदिर के महंत देवराज के बैंक खाते को फ्रिज करा दिया है। महंथ ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर कई जगहों से श्रद्धालुओं ने मंदिर के सजावट आदि के लिए उनके खाते में रुपये भेजे थे। बीते दिनों लगातार राशि होल्ड होने का मैसेज आया। गुरुवार को बैंक में जाकर जानकारी ली तो बताया गया कि साइबर पुलिस ने खाते को फ्रिज कराया है। महंत ने बताया कि नवरात्र के समय खाते में राशि होल्ड हो जाने से परेशानी हो रही है है। मंदिर में पंडाल, सजावट, लाइटिंग आदि की व्यवस्था उसी राशि से होनी है। इसके लिए साइबर पुलिस से संपर्क साधा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...