सहरसा, सितम्बर 1 -- सत्तर कटैया। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर बेला-बगरौली गांव के समीप सोमवार को बिहरा थाना पुलिस ने ई-रिक्शा से करीब 47 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजा लदे ई-रिक्शा को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा की जांच की जा रही है। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ बेला-बगरौली के समीप विशेष छापेमारी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक ई-रिक्शा की जांच की गई। सीट के नीचे प्लास्टिक की कई पैकिंग में गांजा छिपाकर रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने गांजा सहित ई-रिक्शा और चालक को कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: बंगाल से स्मैक लेकर आ रहे युवक को कदवा पुलिस ने 27.23 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार । थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई ...