बोकारो, मार्च 8 -- कसमार प्रखंड के बगदा गांव में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को समर्पित तपोभूमि आवासीय विद्यालय और डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। रिहैबिलिटेशन एसोसिएशन फॉर ह्यूमन की पहल पर स्थापित इस संस्थान में फिलहाल कक्षा पहली से पांचवीं तक के दिव्यांग बच्चों को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा दी जाएगी, जबकि डिजिटल लाइब्रेरी में क्षेत्र के सभी वर्ग के लोग अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन एशियन यूथ गेम्स, दुबई 2025 के स्वर्ण पदक विजेता झोंगो पाहन एवं कांस्य पदक विजेता जीतू राम बेदिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर झोंगो पाहन ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है। ऐसे संस्थान उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.