बोकारो, मार्च 14 -- कसमार थाना क्षेत्र के बगदा गांव में शनिवार की शाम अचानक आग लगने से एक घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की यह घटना स्वर्गीय शंभू महतो के पुत्र विनोद महतो के घर में हुई। बताया जाता है कि शाम करीब छह बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। आग की सूचना मिलते ही घर के सदस्य और पड़ोसी तुरंत सक्रिय हो गए। ग्रामीणों ने बाल्टी तथा अन्य उपलब्ध साधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर में रखा कई घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था। इस घटना में लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। ग्रामीणों की तत्परता के कारण आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को नुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.