नई दिल्ली, मार्च 8 -- इराक की राजधानी बगदाद में शनिवार रात अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर कत्युषा रॉकेट दागे गए। सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया कि वायु रक्षा प्रणाली की मदद से हवा में ही रॉकेट को मार गिराया गया। यह भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि क्षेत्र में एक के बाद एक कई धमाके सुने गए। वहीं, देर रात तेहरान और येरुशलम में भी मिसाइलों और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। बगदाद में दागे रॉकेटों से नुकसान की सूचना नहीं मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने यह भी बताया कि धमाके बगदाद के अलावा स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र के शहर इरबिल में भी सुनाई दिए। मालूम हो बगदाद में अमेरिकी दूतावास सुरक्षित ग्रीन जोन के पास मौजूद है। एक चश्मदीद ने उस इलाके में हवाई रक्षा प्रणाली के सक्रिय होने की सूचना दी है। वहीं इरबिल में भी ड्रोन की आवाज के बाद कम से कम तीन तेज धमा...