बगदाद, अप्रैल 2 -- इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास ने गुरुवार को एक बेहद गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। दूतावास ने आशंका जताई है कि ईरान समर्थित इराकी सशस्त्र गुट आने वाले एक या दो दिनों के भीतर मध्य बगदाद को निशाना बना सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए अमेरिकी दूतावास ने कहा- ईरान से जुड़े इराकी आतंकवादी मिलिशिया समूह अगले 24 से 48 घंटों में मध्य बगदाद में हमलों को अंजाम देने का इरादा रख सकते हैं। इस संभावित और गंभीर खतरे को देखते हुए, दूतावास ने इराक में मौजूद सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए एक सख्त एडवायजरी जारी की है। दूतावास ने एक बार फिर दोहराते हुए अमेरिकियों से आग्रह किया है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें और बिना किसी देरी के तुरंत इराक छोड़ दें। दूतावास के बयान में विशेष र...