बगड़ी : भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल
भागलपुर, सितम्बर 13 -- नवगछिया, निज संवाददाता। शनिवार की सुबह खरीक थाना के बगड़ी गांव में भूमि एवं पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर डंडा चला। घटना में एक पक्ष से ऋषिदेव यादव (45), उसकी पत्नी नूतन देवी (40) व बेटी मौसम कुमारी (14) एवं दूसरे पक्ष से कन्हैया यादव (30), उसका भाई सुमित यादव (22) व पिता बुधो यादव (65) गंभीर रूप घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को खरीक सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद एक पक्ष के ऋषिदेव व दूसरे पक्ष के कन्हैया को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडा व धारदार हथियार से मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने फायरिंग की बात को खारिज कर दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि मारपीट हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.