नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में गंगा नदी द्वारा किए जा रहे कटाव ने रौद्र रूप ले लिया है। भूमि कटाव को रोकने और समस्या के समाधान की मांग को लेकर जिले के मथार नाव घाट पर प्रभावित ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। लोगों का कहना है कि कटाव की वजह से किसानों की जीविका लगातार गंगा में समा रही है। अब स्थिति ऐसी बन गई है कि जल्द ही कटाव नहीं रोका गया तो कई गांवों का नक्शा मिट सकता है।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने की पूजा अर्चना विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय महिलाओं ने गंगा किनारे पहुंचकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने 'गंगा मैया' से हाथ जोड़कर कटाव रोकने और उनके घरों व खेतों को सुरक्षित रखने की प्रार्थना की। महिलाओं ने कहा कि मथार दियारा इलाके में हुए कटाव से अब तक सैकड़ों एकड़ खेती योग्य भूमि गंगा में समा गई है और इसकी वजह ...