बख्शीपुरा की छतों पर फैले हुए तारों के मकड़जाल से खतरा
बहराइच, अप्रैल 13 -- बहराइच,संवाददाता। गोंडा में हुई घटना के बाद भी बिजली विभाग गंभीर नहीं हुआ है। यहां 11,33 ही नहीं 132 केवी मुख्य हाईटेंशन लाइनों के नीचे कई मोहलों की हजारों आबादी आबाद है।जो हर दिन इन खतरों के बीच जिंदगी गुजर करने को विवश है। यह खतरा तेज हवाएं व बारिश के दौरान और बढ़ जाती है,जब स्पार्किंग के बीच एचटी लाइनें टूटकर मकानों के छतों पर गिरती हैं। चपेट में आने से हर साल औसतन आधा दर्जन जिंदगियां जिंदा जलकर काल की गाल में समा रही हैं,लेकिन विभाग लाइनों की शिफ्टिंग तो दूर, हादसे का शिकार होने वालों तक की सुधि नहीं लेता है। जिला मुख्यालय का वार्ड नंबर दो मोहल्ला बक्शीपुरा की आबादी करीब 30 हजार के करीब होगी। यह मोहल्ला मुख्य बिजली पॉवर हाउस से लगा हुआ है। पॉवर हाउस से निकलने वाली 132 केवी, 33 केवी व 11 केवी मुख्य एचटी लाइनों के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.