पटना, मई 21 -- बख्तियारपुर रजौली फोरलेन (एनएच 20) सड़क पर बड़ा हादसा टल गया। बिहारशरीफ से बख्तियारपुर की ओर जाने वाली धोबा पुल से सटे फोरलेन सड़क में बुधवार को अचानक दरार आ गई। हालांकि इस घटना में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सड़क में दरार की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और एहतियातन फोरलेन सड़क की एक लेन पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। दरअसल, बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के धोबा पुल (संख्या 150) में कुछ दिन पहले तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। पुल को दुरुस्त करने के लिए मरम्मत कार्य चल रहा था। इस बीच पुल से सटी सड़क में दरार आ गई। पुल के साथ-साथ सड़क की मरम्मत भी शुरू कर दी गई।बनने में लगेगा समय सड़क में दरार आने के बाद अधिकारियों ने फोरलेन को एक किलोमाटर तक वनवे कर दिया। सड़क वनवे ह...