बख्तियारपुर में ठनका से महिला की मौत, बेटा झुलसा
पटना, जून 30 -- बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के घांघ गांव में सोमवार सुबह ठनका की चपेट में आने से रानी देवी (25) की मौत हो गई। जबकि उसके दो वर्षीय पुत्र झुलस गया। उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण सभी परिवार छत पर सोए हुए थे। अचानक सुबह में आंधी-पानी के साथ गर्जन होने लगा। सभी लोग छत से नीचे उतरने लगे। रानी देवी अपने बेटे को गोद में लेकर छत पर बने कमरे में जाने के दौरान ठनका की चपेट आकर मां-बेटे झुलस गये। परिजनों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए अथमलगोला पीएचसी ले पहुंचे। यह भी पढ़ें- बख्तियारपुर में ठनका से महिला की मौत, बेटा झुलसा जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद मासूम को पटना रेफर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.