बख्तियारपुर में ठनका से किशोर की मौत
पटना, जून 20 -- बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज आंधी पानी के दौरान ठनका गिरने से एक किशोर और उसकी भैंस की मौत हो गई। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा के अनुसार, नया टोला वरियारपुर निवासी उदय राय के पुत्र कुंदन कुमार (14) दियारा के सामने भैंस चराने गया था। अचानक तेज आंधी पानी के दौरान ठनका गिरने से कुंदन की भैंस की मौत हो गई। जबकि कुंदन झुलसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.