हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 8 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)-ताजपुर (समस्तीपुर) फोरलेन पुल एवं पहुंच पथ का भी स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अथमलगोला प्रखंड के करजान (बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन बाईपास) से कल्याणपुर होते हुए गंगा नदी के तट तक जाकर कार्यों का जायजा लिया। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस साल के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी को सुगम बनाने में अहम साबित होगा। इससे महात्मा गांधी सेतु एवं राजेंद्र सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा। लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इसके माध्यम से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक तथा प्रमुख चिकित्सा संस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.