कार्यालय संवाददाता, मार्च 25 -- बिहार के बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पर अगले साल जून से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। सड़क का 65 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस साल के दिसंबर तक सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। गंगा ब्रिज से लेकर सड़क की कुल लंबाई 51 किमी है। इसमें 5.5 किलो मीटर गंगा ब्रिज का निर्माण होना है। ब्रिज अगले साल जून तक तैयार होगा। इस पुल में 44 पिलर हैं, जो बनकर तैयार हो चुके हैं। बख्तियारपुर और समस्तीपुर दोनों तरफ से गंगा नदी में ब्रिज का काम चल रहा है। ब्रिज के फाउंडेशन का काम पूरा कर लिया गया है। अब सुपर स्ट्रक्चर का काम प्रगति पर है। पिलर के ऊपर सेगमेंट रखा जा रहा है। पथ निर्माण विभाग अंतर्गत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से 3929 करोड़ रूपये की राशि से करजान (बख्तियारपुर) ताजपुर (समस्तीपुर) फोरलेन पुल और पहुंच पथ परियोजना का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.