पटना, दिसम्बर 21 -- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल का निर्माण मई 2026 तक पूरा हो जाएगा। जिससे उत्तर से दक्षिण बिहार का सफर आसान और कम समय में पूरा हो जाएगा। यही नहीं पटना शहर में जाम की समस्या भी कम हो जाएही। गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव कम होने से लोगों को राहत मिलेगी। रविवार को पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल ने बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निरीक्षण किया। साल 2014 से चली आ रही इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना का अब 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। गंगा नदी बन रहा फोरलेन पुल समस्तीपुर, पटना, नालंदा और बख्तियारपुर जैसे क्षेत्रों को जोड़ने का काम करेगी, जिससे यात्रा का समय घटेगा और आवागमन में सुगमता आएगी। चार बार पुल निर्माण की अवधि बढ़ाई जा चुकी है, पहले मई 2016, फिर 2018, मार्च 2020, और अब मई 2026 तक पूरा करन...