बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर गेट देरी से खुलने पर रोडवेज बस यात्रियों और कर्मचारियों में मारपीट
इटावा औरैया, जून 7 -- बसरेहर, संवाददाता। ग्वालियर-बरेली हाईवे पर चौबिया थाना क्षेत्र स्थित बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर शनिवार देर रात टोल कटने में हुई देरी को लेकर रोडवेज बस यात्रियों और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। यात्रियों का आरोप है कि टोल कर्मियों ने बस में चढ़कर महिलाओं समेत कई यात्रियों के साथ अभद्रता और मारपीट की। वहीं एक यात्री ने वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल फोन छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद करीब एक घंटे तक टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बेवर की ओर से आ रही इटावा रोडवेज की बस शनिवार रात बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर पहुंची। बस में फास्टैग लगा होने के बावजूद किसी तकनीकी कारण से टोल कटने में देरी हो रही थी। बस में दस से 12 यात्री सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.