पटना, दिसम्बर 7 -- बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के टाल स्थित मुहाने नदी में जहरीला पदार्थ डालने से कई क्विंटल मछलियां एवं जलीय जीव मर कर पानी के ऊपर उपलाने लगी है। करीब सात किलोमीटर तक नदी में मरीं मछलियां दिख रही है। उधर, मछली को पानी के ऊपर उपलाते देख आसपास के गांवों के लोग मछली मारने के लिए नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों के मुताबिक लक्ष्मणपुर के पास नदी में जहर डाला गया है। जिसका असर धीरे धीरे करीब सात किलोमीटर दूर सवानी,वाजितपुर,भुआपुर,गेरुआरी समेत दर्जनों गांवों के किनारे नदी में दिख रहा है। पानी में ऊपर बड़ी संख्या में मरी हुईं मछलियां दिखाई दे रही हैं। जिससे दुर्गन्ध फैल रही है। दूसरी तरफ लोग जाल लेकर मछली को छान कर घर ले जा रहे हैं तो कई लोग बाजार में ले जाकर उसे बेच रहे है। लोग अनजाने में दूषित मछली खाने से बीमार हो सकते हैं। इन तमाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.