गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग स्थित बख्तावर चौक पर अंडरपास का निर्माण किया जाए या फ्लाईओवर का, अभी तक यह फैसला नहीं हो सका है। इस मुद्दे को इंजीनियरिंग शाखा की तरफ से गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा के समक्ष रखा जाएगा। इसमें निर्णय लिया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने साल 2021 में बख्तावर चौक पर अंडरपास निर्माण की योजना बनाई थी। जनवरी, 2023 में करीब 80 करोड़ रुपये की इस परियोजना को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रखा गया था। मंजूरी मिलने के बाद जीएमडीए ने इसके निर्माण को लेकर हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा था। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के चलते इस चौक पर अंडरपास की योजना अटक गई।पिछले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.