गुड़गांव, जून 2 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। बख्तावर चौक पर अंडरपास का निर्माण भी होगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) से इसकी फिजिबिलिटी सर्वे करवाने का आग्रह किया है। अंडरपास बनने के बाद सेक्टर-46, 47 51, 52 से मेदांता अस्पताल या दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राजीव चौक की तरफ आवागमन आसान हो जाएगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत इस चौक पर मिलेनियम सिटी सेंटर से सुभाष चौक की तरफ फ्लाईओवर का निर्माण करने की योजना है। फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो का संचालन होगा। फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास बनाने का प्रस्ताव जीएमडीए ने तैयार किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित जीएमडीए की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...