जहानाबाद, मार्च 28 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बख्तारी स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में चोरों ने रात्रि के समय चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए लाखों रुपये की सामग्री उड़ा ली। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुनाजिर हुसैन द्वारा करपी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह विद्यालय बंद होने के बाद सभी शिक्षक अपने-अपने घर चले गए थे। इसी बीच रात के समय चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और परिसर में प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने विद्यालय के विभिन्न कमरों से कीमती सामान चोरी कर लिया। गुरुवार की शाम जब विद्यालय का रात्रि प्रहरी ड्यूटी पर पहुंचा तो गेट का ताला टूटा हुआ देखकर उसे चोरी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखने पर कई सामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.