बखोरापुर के बेटे को लंदन में ग्रेजुएशन के साथ 75 लाख सालाना का जॉब ऑफर
आरा, जुलाई 30 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बखोरापुर गांव के किसान परिवार से निकलकर लंदन तक का सफर तय करने वाले निखिल सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से सफलता की मिसाल कायम की है। उद्योगपति एवं समाजसेवी अजय सिंह के पुत्र निखिल सिंह ने रॉयल हॉलोवे यूनिवर्सिटी लंदन से बिजनेस एवं कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। ग्रेजुएशन पूरा होते ही उन्हें लंदन की एक प्रतिष्ठित कंपनी से करीब 75 लाख रुपये वार्षिक वेतन का जॉब ऑफर मिला है। अजय सिंह ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए अपने संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि वह साधारण किसान परिवार से आते हैं। यह भी पढ़ें- किफायती, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ उज्ज्वल भविष्य की राह दिखा रहे इ. ब्रजेश कुमार सिंह उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल में बोरा बिछाकर पढ़ाई की और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.