संतकबीरनगर, मई 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले में प्रशासन का अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में की गई। पकड़े गए वाहनों को बखिरा थाना परिसर में खड़ा कराकर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया है।
अवैध खनन की सूचना नन्दौर में अवैध खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार ने राजस्व विभाग व बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे मौके पर मिट्टी खनन करते हुए ट्रैक्टर व लोडर मिला। टीम ने चालकों से खनन संबंधी वैध प्रपत्र मांगे, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद टीम ने वाहनों को कब्जे में ले लिया।
ग्राम पकड़िया में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.