बखिरा झील का ईको टूरिज्म प्रोजेक्ट जल्द ही भरेगा उड़ान, शासन ने मांगी रिपोर्ट
संतकबीरनगर, सितम्बर 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की बखिरा झील की तस्वीर बदलने वाली बहुप्रतीक्षित ईको-टूरिज्म परियोजना अब कागजों से निकलकर धरातल पर नजर आएगी। झील को विश्वस्तरीय ईको टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए डीएम आलोक कुमार की ओर से भेजे गए नवीन प्रस्ताव पर पर्यटन निदेशालय ने गंभीरता दिखाई है। परियोजना के लिए करीब 15 एकड़ भूमि खरीदने और इसके लिए 13.74 करोड़ रुपये खर्च करने के प्रस्ताव पर शासन स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है। खास बात यह है कि अब जिला प्रशासन से सरकारी और निजी दोनों तरह की जमीन का पूरा हिसाब तलब किया गया है। इसके लिए निदेशक पर्यटन ईको पुष्प कुमार ने 02 सितंबर 2026 को डीएम को पत्र भेजा गया है। जिसमें जिला प्रशासन से परियोजना के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता संबंधी विस्तृत आख्या मांगी गई है。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.