संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले में एक सप्ताह के भीतर अफीम की अवैध खेती का तीसरा मामला सामने आया है। गुरुवार को बखिरा थाना क्षेत्र के पौनी गांव में अफीम की खेती करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से करीब 55 लाख रुपये कीमत के अफीम के पौधे, फल व अन्य अवयव बरामद किए। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। सीओ सर्वदवन सिंह ने बताया कि गुरुवार को एसओ सतीश सिंह को सूचना मिली कि पौनी गांव में एक व्यक्ति ने अपने मकान के पीछे सब्जियों के बीच क्यारियों में अवैध ढंग से अफीम की खेती की है। जिसकी सूचना एसओ ने तत्काल सीओ को दी। सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह की अगुवाई में एसओ सतीश ने सहयोगी एसआई शैलेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल उमेश यादव, हेड कांस्टेबल मोहन प्रसाद चौधरी, हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.