मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के बखरी से एक 21 वर्षीय युवती तीन अप्रैल की रात गायब हो गई। युवती खाना खाने के बाद घर में ही परिवार के लोगों के साथ सो रही थी। अचानक रात को गायब हो गई। मामले में युवती की मां के आवेदन पर थाने में बुधवार को एफआईआर दर्ज हुई। उसने पुलिस को बताया कि रात में अचानक गायब हो गई। काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस बीच जानकारी हुई कि दिन में गांव के एक युवक ने उसे उठा ले जाने की धमकी दी थी। अहियापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...