बेगुसराय, मार्च 26 -- बखरी, निज संवाददाता। गौशाला रोड स्थित हनुमान राइस मिल परिसर में 29 एवं 30 मार्च को चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव' का भव्य आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजावट व रोशनी से सजाया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन 29 मार्च की सुबह 7 बजे ओम श्याम हनुमान मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकलेगी, इस दिन शाम 5 बजे से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे, जो प्रभु इच्छा तक जारी रहेंगे। इस दौरान छप्पन भोग, भव्य दरबार, सवामणी, आलौकिक श्रृंगार एवं अखंड ज्योति जैसे विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन की समुचित व्यवस्था की गई है। दूसरे दिन सोमवार 30 मार्च को दोपहर 1 बजे से कार्...