बखरी में 11वीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया शुरू
बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बखरी, निज संवाददाता। जिला कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में 11वीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह नामांकन पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालयों तथा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए किया जा रहा है। मालूम हो कि 14 मार्च को मुख्यमंत्री के 'समृद्धि यात्रा' के दौरान बखरी प्रखंड स्थित ओबीसी 2 आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया गया। इस विद्यालय की छात्राओं ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। नामांकन प्रक्रिया ओएफएसएस पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी। इसकी अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- 11वीं में नामांकन प्रक्रिया शुरू, विकास मित्रों को 5-5 नामांकन का लक्ष्य ओबीसी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.