बेगुसराय, फरवरी 17 -- बखरी, निज संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर स्थानीय विधायक सह गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय से मंगलवार को पटना में मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपते हुए क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने, अस्पताल निर्माण कराने तथा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार अत्यंत जरूरी हो गया है ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि बखरी में सरकारी स्वास्थ्य सेवा को कारगर बनाया जाएगा। श्री पासवान ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि बखरी विधानसभा क्षेत्र मे...