मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुरौल, एक संवाददाता। बखरी गांव में नवनिर्मित सिद्धिनाथ महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर शुक्रवार को श्रद्धालुओं और कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। इसमें शामिल 251 कन्याओं व महिलाओं ने बूढ़ी गंडक नदी के ढोली रैनी घाट से जलबोझी की। कलश यात्रा में हर-हर महादेव और बोलबम के नारों से इलाका भक्तिमय हो गया। नवनिर्मित मंदिर में पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के कलश की स्थापना कराई। कलश यात्रा के तीसरे दिन मंदिर में शिवलिंग की स्थापना कर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। कलश यात्रा में विनोद पांडेय, सुधीर कुमार पांडेय, सुनील कुमार, कुंदन, मुकेश कुमार आदि भक्तजन और श्रद्धालु शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.