बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- बखरी,निज संवाददाता। बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ पटना के तत्वावधान में शुक्रवार को बखरी व्यापार संघ का सत्र 2026-28 के लिए संगठन का चुनाव शुक्रवार को श्रीकृष्ण गौशाला के सभागार में शांतिपूर्ण हुआ। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस चुनाव में मुख्य अतिथि बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के महामंत्री नवीन कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपील की। वहीं, चुनाव में संतोष कुमार शर्मा को निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में मनोज कुमार चौधरी को अध्यक्ष,अभिमन्यु केसरी को उपाध्यक्ष, विवेक खेतान को सचिव, सुनील महतो को सह सचिव, रितेश केसरी को कोषाध्यक्ष तथा रोशन भगत को अंकेक्षक चुना गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.