बगहा, जनवरी 25 -- गौनाहा ए सं गौनाहा प्रखंड के बखरी में एक दिवसीय वॉलिवॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सिट्ठी और धमौरा टीम के बीच खेला गया, जिसमें सीट्ठी टीम ने घमौरा टीम को 3-2 से हराया। दूसरा मैच जमुनिया और दोमाठ टीम के बीच खेला गया। जिसमें 3-2 से जमुनिया ने जीत हासिल कर फाईनल में प्रवेश किया। खबर लिखे जाने तक फाईनल मैच चल रहा था। मुख्य अतिथि एमजेके कॉलेज के प्रिंसपल आर के चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के क्षेत्रीय खेल आयोजनों से ही भविष्य के बड़े खिलाड़ी निकलकर सामने आते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल को खेल भावना के साथ खेलने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।आयोजन के दौरान कॉलेज की ओर से उपस्थित अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। मैच को देखने के लिए दर्शक मौके पर पहुंचे और रोमांचक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.