बखरी में राजस्व अधिकारी ने संभाला पदभार
बेगुसराय, मई 31 -- बखरी। अनुमंडल मुख्यालय में राजस्व अधिकारी के पद पर ललित कुमार सिंह ने योगदान कर लिया है। इनको भूमि सुधार उपसुधार समाहर्ता का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व यहां के डीसीएलआर किशन कुमार का लगभग एक वर्ष पूर्व तबादला कर दलसिंहसराय अनुमंडल में एसडीओ के पद पर भेज दिया गया। उनके स्थानांतरण के बाद से डीसीएलआर का अतिरिक्त प्रभार एसडीओ सन्नी कुमार सौरव के पास था। ललित सिंह के योगदान से भूमि सुधार, राजस्व एवं दाखिल-खारिज समेत अन्य प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों एवं अधिवक्ताओं ने भी नियमित इनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए मामलों के शीघ्र निष्पादन की आशा व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.