बखरी में बाईपास सड़क व ओवरब्रिज निर्माण की कवायद
बेगुसराय, मई 12 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बखरी नगर की वर्षों पुरानी ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान की उम्मीद अब बढ़ने लगी है। बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय कुमार की पहल पर नगर में बाईपास सड़क एवं ओवरब्रिज निर्माण की कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में रेल मंत्री को भेजे गए प्रस्ताव से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है। दरअसल, बखरी नगर का मुख्य बाजार रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर फैला हुआ है। सलौना रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लगातार आवाजाही के कारण रेलवे ढाला दिनभर बंद रहता है, जिससे मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। अनुमंडल कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल तथा बाजार आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। बखरी विधायक ने इस गंभीर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.