बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- बखरी, निज संवाददाता। राज्य सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना को लेकर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मंगलवार को नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में दिए पत्र में अपने विधानसभा क्षेत्र को कृषि प्रधान क्षेत्र बताते हुए यहां खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। मंत्री ने कहा है कि बेगूसराय जिला अंतर्गत बखरी विधानसभा क्षेत्र में गन्ना, मक्का, केला, लीची, सब्जियां एवं अन्य कृषि उत्पादों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। बावजूद इसके क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण एवं भंडारण की समुचित सुविधाओं के अभाव में किसानों को अपने उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा है कि यदि...