बेगुसराय, फरवरी 10 -- बखरी। मुख्य बाजार के बैंक ऑफ इंडिया इंडिया के समीप ग्रॉसरी आइटम की एक नई दुकान सेवन टी नाइन मेगा मार्ट का शुभारंभ किया गया। इस मेगा मार्ट के प्रोपराइटर विवेक खेतान ने बताया कि दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं, पैकेज्ड फूड, किराना सामान एवं अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही है। हर खरीदारी पर विशेष छूट दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने दुकान खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सेवन टी नाइन मेगा मार्ट के खुलने से बखरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न ग्रॉसरी आइटम उपलब्ध हो सकेंगे। इस दौरान मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा, चंदा देवी खेतान, अशोक ईश्वर, मनोज वर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.