बेगुसराय, जनवरी 7 -- बखरी, निज संवाददाता। बखरी में प्रस्तावित बखरी-बहादुरपुर खजुरिया बाइपास सड़क पथ परियोजना के तहत भूमि अर्जन से जुड़े सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन प्रतिवेदन की जांच के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय में बहु-विधा विशेषज्ञ समूह की बैठक बुधवार को की गई। अध्यक्षता जिला भू-अर्जन अधिकारी की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा की गई। दिए गए पत्र के अनुसार राज्य सरकार द्वारा अधिकृत एसआईए इकाई चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना द्वारा समर्पित अंतिम सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन प्रतिवेदन के अध्ययन एवं स्थल भ्रमण के बाद विशेषज्ञ समूह ने अपनी राय रखी। बैठक में यह निष्कर्ष निकाला गया कि प्रस्तावित बाइपास सड़क परियोजना का क्रियान्वयन लोक उद्देश्य एवं स्थानीय जनता के समग्र विकास के लिए किया जा रहा है। विशेषज्ञ समूह ने माना कि परियोजना से भविष्य में होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.