बखरी थाने में चाइल्ड हेल्प डेस्क शुरू
बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- बखरी। कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को बखरी थाना परिसर में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनकी सुरक्षा और अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि चाइल्ड हेल्प डेस्क के माध्यम से बच्चों से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। जरूरत के अनुसार उन्हें तत्काल सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। मौके पर एसआई कविता कुमारी मौजूद थीं। उन्होंने चाइल्ड हेल्प डेस्क की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ उन्हें आवश्यक सहयोग और संरक्षण उपलब्ध कराया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.