बेगुसराय, मार्च 29 -- बखरी, निज संवाददाता। थाना में पदस्थापित दो चौकीदारों को अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके वायरल वीडियो सामने आने के बाद की गई है, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकीदार नंदकिशोर पासवान का एक वीडियो 16 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह वर्दी में चिलम पीते नजर आ रहा था, इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ कुंदन कुमार की अनुशंसा पर पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। इसी तरह, चौकीदार लक्ष्मण दास का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह वर्दी में लाठी भांजते दिख रहा हैं। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान उसके इस व्यवहार से आम जनता में भय का माहौल उत्पन्न हुआ और पुलिस की छवि धूमिल हुई। इस मामले में भी एसडीपीओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.