बेगुसराय, दिसम्बर 31 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बखरी मेरी मां है। मां की सेवा पुत्र का धर्म है। बेटा बनकर इस पिछड़े बखरी को सजाने-संवारने का काम करुंगा। विकास हमारी प्राथमिकता है। बखरी की जनता ने पिछले आठ दशक से विकास नहीं होने का दंश झेला है। विकसित बखरी बनाने का मुख्य दायित्व मेरा है। इसे बखूबी निभाउंगा। ये बातें बखरी विधानसभा के विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बखरी विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्र के लोगों से मिलने के दौरान कही।वे बुधवार को नावकोठी व बखरी के विभिन्न पंचायतों के लोगों से मिल कर विकास कार्यों की समीक्षा भी कर रहे थे। रजाकपुर स्थित ब्रह्म स्थान में आयोजित अखंड सीताराम नाम संकीर्तन रामधुनी का उद्घाटन किया। वहां उनका मंटुन महाराज,लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय, गोपाल महतो,विजय कुमार, अ...