बेगुसराय, मई 17 -- बखरी, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण गोशाला में रविवार को पहली बार मतदान प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव केवल सचिव पद के लिए आयोजित किया गया जिसमें प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप केशरी को 54 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी सह एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि सचिव पद के लिए दो प्रत्याशियों कैलाश शर्मा और दिलीप केशरी ने नामांकन कराया था। कुल 248 मतदाताओं में से 200 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में कैलाश शर्मा को 126 मत प्राप्त हुए जबकि दिलीप केशरी को 72 मत मिले। इसके अलावा एक मत नोटा में पड़ा तथा एक मत रद्द घोषित किया गया। इस प्रकार कैलाश शर्मा को 54 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया। चुनाव के सफल संचालन में शिक्षक प्रेम किशन, मनु, पवन कुमार,...