बेगुसराय, जनवरी 2 -- बखरी, निज संवाददाता। बखरी-मंझौल पथ स्थित न्यू जगदंबा गैरेज व लेथ मशीन दुकान में शॉर्ट सर्किट से बुधवार देर शाम आग लग गई। इसमें दुकान में रखे हुए सभी पार्ट पुर्जा, फर्नीचर, लेथ मशीन आदि जलकर बर्बाद हो गए। आग लगने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर दमकल कर्मियों एवं पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार सोनमा निवासी करण कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में दुकान में आग लग जाने का फोन आया। तुरंत वापस दुकान पहुंचकर शटर उठाया लेकिन तब तक लेथ मशीन, बाइक का पार्ट-पुर्जा आदि जलकर बर्बाद हो गया। इस घटना में दुकानदार ने करीब दस लाख रुपए की क्षति होने की बात बतायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.